मंत्री अपना अपना रिपोर्ट बनाने में जुटे
12 को होगी दिल्ली में मीटिंग
चंडीगढ़ : जय सिंह छिब्बर
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 जुलाई को करीब आधा दर्जन राज्यों के पार्टी के विधायकों और जिन राज्यों में पार्टी की सरकारें है,के मंत्रियों की क्लास लेंगे। पार्टी अध्यक्ष द्वारा क्लास लेने से हरियाणा के मंत्रियों में हडक़ंप मचा हुआ है और सभी मंत्री अपना अपना रिपोर्ट कोर्ड तैयार करने में जुटे हुए है। यह पहली बार है कि किसी राष्ट्रीय पार्टी का अध्यक्ष अपनी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों की क्लास लेगा। क्योंकि अक्सर प्रदेश से संबंधित मामलों के प्रभारी ही बैठक लेते है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी हाईकमान को शिकायतें मिल रही है कि जहां जहां पार्टी की सरकारें वहां मंत्रियों और विधायकों के बीच तालमेल नहीं है। तालमेल न होने की वजह से जहां पार्टी कार्यकर्ताओं में मायूसी का आलम है वहीं इसका लोगों में सरकार को लेकर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। सूत्र बताते है कि हरियाणा में मंत्रियों व विधायकों के बीच संबंध मधुर नहीं है और इनकी शिकायतें ज्यादा हाईकमान के पास पहुंच रही है।
हाईकमान का आदेश आने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कैबेनिट के सभी मंत्री अपना अपना रिपोर्ट कार्ड बनाने में जुटे हुए है कि सरकार के नौ माह के कार्यकाल दौरान क्या क्या किया है। मंत्रियों को डर सता रहा है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह किस विभाग के बारे में क्या पूछ लें। इसीलिये वे किसी किसम की कोताही नहीं बरतना चाहते क्योंकि यह पहली बार है कि पार्टी अध्यक्ष सरकार के कामकाज का लेखा जोखा लेंगे कि सरकार ने लोग हित में क्या कया काम किया है। प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी की ओर से शुरू की गई योजनाओं पर क्या क्या अमल हुआ है और लोगों का क्या रिसपांस मिल रहा है। इन सभी बातों का मीटिंग में जिक्र होगा। सूत्र बताते है कि हरियाणा के अलावा पंजाब,जम्मू कशमीर,दिल्ली,राजस्थान,उतराखंड इत्यादि राज्यों के पार्टी विधायक मीटिंग में हिस्सा लेंगे। सूत्र बताते है कि सभी राज्यों के नेताओं के साथ अलग अलग मीटिंग होगी।
हरियाणा प्रदेश भाजपा के प्रभारी अनिल जैन ने अमित शाह द्वारा मीटिंग लेने की पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष द्वारा कई राज्यों के विधायकों,मंत्रियों के साथ मीटिंग कर रहे है,जिनमें हरियाणा राज्य भी शामिल है।

No comments:
Post a Comment