चंडीगढ़ : जय सिंह छिब्बर
बादल परिवार की प्रतिष्ठा का सवाल बनी बठिंडा संसदीय सीट पर उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पूरी ताकत झोक दी है। वोटरों की नब्ज टटोलने के लिये सीआईडी के जवान गांवों में डोर टू डोर जाकर रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हुए है। सबसे अहम बात यह है कि बठिंडा में जो सीआईडी जवान तैनात किये है वह दूसरे यूनिटों मसलन बठिंडा से बाहरी जिलों से सबंधित है। सूत्रों के अनुसार खुफिया कर्मचारी उन लोगों का पता लगाने में जुटे हुए है जिनके पास दस या अधिक वोटे है,वह अकाली दल या फिर सांसद हरसिमरत कौर से नाराज होने के कारण ढंूढ रहे है। नाराज व्यक्ति से अकाली दल से बाहर जाने वाले व्यक्ति किस नेता या व्यक्ति के प्र•ााव में है बारे पूरी रिपोर्ट तैयार कर रहे है। सूत्र बताते है कि अकाली दल ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में •ाी यही फार्मूला अपनाया था। इसी फार्मूल के तहत अब बठिंडा में रणनीति बनाई जा रही है। दिल्ली चुनावों में पंजाब पुलिस के सीआईडी विंग ने अहम •ाूमिका नि•ााई थी।
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल जिनके पास गृह वि•ााग •ाी है,सीआईडी की रिपोर्ट को काफी गं•ाीरता से ले रहे है। हालांकि प्रदेश की स•ाी सीटों की रिपोर्ट सरकार खासकर सुखबीर बादल तक पहुंच रही है। परन्तु सुखबीर बादल द्वारा •ाटिंडा, पटियाला, संगरूर और अमृतसर सीटों पर विशेष नजर रखी हुई है। •ाटिंडा से उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और निवर्तमान सांसद हरसिमरत कौर बादल ,पटियाला से पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सांसद पत्नी परनीत कौर, संगरूर से वरिष्ठ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा मैदान में है। इसकी वजह से अकाली दल द्वारा इन सीटों पर खास नजर रखी हुई है। जबकि अमृतसर सीट सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साथ विवाद के चलते चर्चा में है।
