Tuesday, 16 December 2014

जनवरी में कम हो सकता है बस किराया


वैट पर निर्•ार होगा बस किराया
चंडीगढ : जय सिंह छिब्बर
अंतर राष्टÑीय मार्केट में तेल की कीमतें कम होने से देश में डीजल व पैट्रोल की कीमतों में अगस्त से लेकर बीते कल तक आठ बार पैट्रो पदार्थों के रेट कम हुए है। परन्तु इसके बावजूद बस व ट्रकों के •ााड़े में अ•ाी तक कोई कटौती नहीं की गई है। जिसके फलस्वरूप लोगों को पुरानों रेटों पर •ाी बसों में सफर करना पड़ रहा है। सबसे अहम बात यह है कि आज तक पंजाब में बसों के किराये में क•ाी •ाी कटौती नहीं हुई है और वह लगातार बढ़ता ही गया है।
स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिशन पंजाब की ओर से जनवरी माह में बसों के किराये को लेकर फैसला किया जाएगा। हालांकि कम हो रहे डीजल रेट कारण बसों का किराया में कटौती करने अनिवार्य है  परन्तु यदि प्रदेश सरकार ने डीजल पर लगाये गये वैट में कटौती की तो बस किराया में कटौती करना तय है। अगर सरकार वैट में कटौती नहीं करती या फिर वैट में ओर वृद्धि कर देती है तो किराया कम होने की बजाए बढ़ •ाी सकता है।
बता दें कि पंजाब सरकार ने बसों के किराये में बढ़ौतरी एवं कटौती का फैसला डीजल की कीमतों के साथ जोड़ दिया है। हालांकि अक्तूबर 2014 के बाद डीजल की कीमत में चार बजे गिरावट दर्ज की गई है। परन्तु सरकार ने किराया  कम करने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। किन्तु स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिशन ने पंजाब के कुछ इलाकों में टोल प्लाजा खत्म होने और चेंज (चिल्लर) की समस्या के चलते किराया एक सामान करने के आदेश किये थे।
चार वर्षों में इतना हुआ इजाफा
ट्रांसपोर्ट वि•ााग के सूत्रोें के अनुसार बीते चार सालों में बस किराया में चार से तेरह फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। जानकारी अनुसार वर्ष 2010 में 56 से 66 पैसे प्रति किलोमीटर,2012 में 66 से 79 पैसे,वर्ष 2013 में 79 से 83 पैसे प्रति किलोमीटर किराया में वृद्धि हुई है।
वैट घटने पर होगा फैसला : अशवनी कुमार
स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिशनर अशवनी कुमार का कहना है कि •ाले ही डीजल के दाम में कटौती हो रही है परन्तु यह फैसला जनवरी में होना है क्योंकि सरकार के नोटीफिकेशन अनुसार जनवरी माह में ही बसों के किराये में बढ़ौतरी व कटौती को लेकर फैसला किया जाना है। उनका कहना है कि यदि सरकार ने वैट में कटौती की तो रेट कम हो सकता है।
पंजाब में वैट 12.37 प्रतिशत
पैट्रो पदार्थ में कमी होने कारण पंजाब सरकार ने वैट में बीते माह 9.75 फीसदी से वैट 12.37 फीसदी (समेत 10 प्रतिशत सरचार्ज) कर दिया था। जबकि पड़ौसी राज्य हरियाणा में 9.25,हिमाचल प्रदेश में 10.75 और चंडीगढ़ प्रशासन ने 12.68 फीसदी से कम कर 9.74 प्रतिशत है। ऐसे में पंजाब के समूह पैट्रोल पंप मालिको ने 21 नवंबर को पंजाब पैट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आहवान पर एक दिन पैट्रोल डीजल खरीद नहीं किया था।

Friday, 12 December 2014

बादल के आवास आगे लड़की ने लगाई खुद को आग


40 प्रतिशत झुलसी,सैक्टर 16 अस्पताल में दाखिल
जाखड़ ने की सरकार एवं सुखबीर से इस्तीफे की मांग
चंडीगढ़ : जय सिंह छिब्बर,
 पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सेक्टर 2 स्थित सरकारी आवास के समक्ष शुक्रवार सुबह एक युवती ने आग लगाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। सबसे अहम बात यह है कि लड़की अमृतधारी है और सिर पर केसकी (पगड़ी) सजाती है। लड़की की पहचान गुरप्रीत कौर पुत्री गुरनाम सिंह निवासी गीता साहिब गुरूद्वारा गुरदासपुर के रूप में हुई है। गुरप्रीत का कहना है कि वह अनाथ है। सुबह नौ बजे के करीब घटी और युवती बीते चार दिनों से मुख्यमंत्री को नौकरी देने की मांग को लेकर मिलने का प्रयास कर रही थी। आज •ाी मुख्यमंत्री को मिलने पहुंची थी परन्तु सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इससे खफा होकर युवती ने तेल डालकर आग लगा ली। लड़की को घायल अवस्था में जनरल अस्पताल सैक्टर 16 में दाखिल करवाया गया है।  डाक्टरों के अनुसार 35-40 फीसदी लड़की जल गई है और वह खतरे से बाहर है।
सिविल अस्पताल में उपाचारधीन पीड़ित गुरप्रीत कौर (35) ने बताया कि वह बीते पंद्रह वर्षों से दरबार साहिब अमृतसर में रह रही है। उसने बाहरवीं कक्षा पास कर रखी है इसके साथ ही कंप्यूटर का डिप्लोमा किया हुआ है। उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री व उनका परिवार हरेक माह दरबार साहिब अमृतसर साहिब में आते है। वह बार बार रोजगार की मांग करती है और मुख्यमंत्री बार बार उसे नौकरी देने का आश्वाशन देते आ रहे है। उनका कहना है कि वह अनाथ है। इसलिये उनके पास खाना खाने के लिये •ाी पैसे नहीं है। उनका कहना है कि वह बीते चार दिनों से सीएम को मिलने आ रही है परन्तु उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा। जिससे खफा होकर उसने ऐसा कदम उठाया है।
जानकारी के अनुसार युवती द्वारा आग लगाने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षाकर्मियों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना के बाद विपक्ष के नेता सुनील जाखड़,विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित बड़ी संख्या में नेता घायल का अस्पताल हालचाल लेने पहुंचे।
पंजाब के इतिहास में पहली घटना
पंजाब के इतिहास में यह पहली घटना है कि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के आवास के बाहर किसी लड़की ने अपने आपको आग के हवाले किया हो। बता दें कि पुलिस द्वारा न्याय न मिलने से खफा एक एनआरआई महिला ने पंद्रह अगस्त को सीएम आवास के समक्ष आत्म हत्या करने की धमकी दी थी। उस दिन सीएम आवास के बाहर खुफिया व चंडीगढ़ पुलिस की कड़ी सुरक्षा थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया था।
सुखबीर दे इस्तीफा,सरकार को बने रहने का हक नहीं : जाखड़
युवती द्वारा आत्म हत्या करने के प्रयास से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ ने इस घटना के लिये उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व गठबंधन सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफे की मांग की है। अपने सरकारी आवास पर पत्रकारवार्ता दौरान जाखड़ ने कहा कि इस घटना से सुखबीर बादल के युवाओं को रोजगार देने और मुख्यमंत्री के संगत दर्शन करने के दावों की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार के लिये कलंकित घटना है और ऐसे में सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। सुखबीर ने चुनाव से पहले हरेक साल दो लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था और ऐसे में सरकार के दावो की पोल खुल गई है। उधर इस बारे मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने कोई टिपणी नहीं की। परन्तु सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और घटना से समय मुख्यमंत्री घर पर नहीं थे।