वैट पर निर्•ार होगा बस किराया
चंडीगढ : जय सिंह छिब्बर
अंतर राष्टÑीय मार्केट में तेल की कीमतें कम होने से देश में डीजल व पैट्रोल की कीमतों में अगस्त से लेकर बीते कल तक आठ बार पैट्रो पदार्थों के रेट कम हुए है। परन्तु इसके बावजूद बस व ट्रकों के •ााड़े में अ•ाी तक कोई कटौती नहीं की गई है। जिसके फलस्वरूप लोगों को पुरानों रेटों पर •ाी बसों में सफर करना पड़ रहा है। सबसे अहम बात यह है कि आज तक पंजाब में बसों के किराये में क•ाी •ाी कटौती नहीं हुई है और वह लगातार बढ़ता ही गया है।
स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिशन पंजाब की ओर से जनवरी माह में बसों के किराये को लेकर फैसला किया जाएगा। हालांकि कम हो रहे डीजल रेट कारण बसों का किराया में कटौती करने अनिवार्य है परन्तु यदि प्रदेश सरकार ने डीजल पर लगाये गये वैट में कटौती की तो बस किराया में कटौती करना तय है। अगर सरकार वैट में कटौती नहीं करती या फिर वैट में ओर वृद्धि कर देती है तो किराया कम होने की बजाए बढ़ •ाी सकता है।
बता दें कि पंजाब सरकार ने बसों के किराये में बढ़ौतरी एवं कटौती का फैसला डीजल की कीमतों के साथ जोड़ दिया है। हालांकि अक्तूबर 2014 के बाद डीजल की कीमत में चार बजे गिरावट दर्ज की गई है। परन्तु सरकार ने किराया कम करने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। किन्तु स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिशन ने पंजाब के कुछ इलाकों में टोल प्लाजा खत्म होने और चेंज (चिल्लर) की समस्या के चलते किराया एक सामान करने के आदेश किये थे।
चार वर्षों में इतना हुआ इजाफा
ट्रांसपोर्ट वि•ााग के सूत्रोें के अनुसार बीते चार सालों में बस किराया में चार से तेरह फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। जानकारी अनुसार वर्ष 2010 में 56 से 66 पैसे प्रति किलोमीटर,2012 में 66 से 79 पैसे,वर्ष 2013 में 79 से 83 पैसे प्रति किलोमीटर किराया में वृद्धि हुई है।
वैट घटने पर होगा फैसला : अशवनी कुमार
स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिशनर अशवनी कुमार का कहना है कि •ाले ही डीजल के दाम में कटौती हो रही है परन्तु यह फैसला जनवरी में होना है क्योंकि सरकार के नोटीफिकेशन अनुसार जनवरी माह में ही बसों के किराये में बढ़ौतरी व कटौती को लेकर फैसला किया जाना है। उनका कहना है कि यदि सरकार ने वैट में कटौती की तो रेट कम हो सकता है।
पंजाब में वैट 12.37 प्रतिशत
पैट्रो पदार्थ में कमी होने कारण पंजाब सरकार ने वैट में बीते माह 9.75 फीसदी से वैट 12.37 फीसदी (समेत 10 प्रतिशत सरचार्ज) कर दिया था। जबकि पड़ौसी राज्य हरियाणा में 9.25,हिमाचल प्रदेश में 10.75 और चंडीगढ़ प्रशासन ने 12.68 फीसदी से कम कर 9.74 प्रतिशत है। ऐसे में पंजाब के समूह पैट्रोल पंप मालिको ने 21 नवंबर को पंजाब पैट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आहवान पर एक दिन पैट्रोल डीजल खरीद नहीं किया था।
No comments:
Post a Comment