40 प्रतिशत झुलसी,सैक्टर 16 अस्पताल में दाखिल
जाखड़ ने की सरकार एवं सुखबीर से इस्तीफे की मांग
चंडीगढ़ : जय सिंह छिब्बर,
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सेक्टर 2 स्थित सरकारी आवास के समक्ष शुक्रवार सुबह एक युवती ने आग लगाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। सबसे अहम बात यह है कि लड़की अमृतधारी है और सिर पर केसकी (पगड़ी) सजाती है। लड़की की पहचान गुरप्रीत कौर पुत्री गुरनाम सिंह निवासी गीता साहिब गुरूद्वारा गुरदासपुर के रूप में हुई है। गुरप्रीत का कहना है कि वह अनाथ है। सुबह नौ बजे के करीब घटी और युवती बीते चार दिनों से मुख्यमंत्री को नौकरी देने की मांग को लेकर मिलने का प्रयास कर रही थी। आज •ाी मुख्यमंत्री को मिलने पहुंची थी परन्तु सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इससे खफा होकर युवती ने तेल डालकर आग लगा ली। लड़की को घायल अवस्था में जनरल अस्पताल सैक्टर 16 में दाखिल करवाया गया है। डाक्टरों के अनुसार 35-40 फीसदी लड़की जल गई है और वह खतरे से बाहर है।
सिविल अस्पताल में उपाचारधीन पीड़ित गुरप्रीत कौर (35) ने बताया कि वह बीते पंद्रह वर्षों से दरबार साहिब अमृतसर में रह रही है। उसने बाहरवीं कक्षा पास कर रखी है इसके साथ ही कंप्यूटर का डिप्लोमा किया हुआ है। उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री व उनका परिवार हरेक माह दरबार साहिब अमृतसर साहिब में आते है। वह बार बार रोजगार की मांग करती है और मुख्यमंत्री बार बार उसे नौकरी देने का आश्वाशन देते आ रहे है। उनका कहना है कि वह अनाथ है। इसलिये उनके पास खाना खाने के लिये •ाी पैसे नहीं है। उनका कहना है कि वह बीते चार दिनों से सीएम को मिलने आ रही है परन्तु उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा। जिससे खफा होकर उसने ऐसा कदम उठाया है।
जानकारी के अनुसार युवती द्वारा आग लगाने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और सुरक्षाकर्मियों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना के बाद विपक्ष के नेता सुनील जाखड़,विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित बड़ी संख्या में नेता घायल का अस्पताल हालचाल लेने पहुंचे।
पंजाब के इतिहास में पहली घटना
पंजाब के इतिहास में यह पहली घटना है कि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के आवास के बाहर किसी लड़की ने अपने आपको आग के हवाले किया हो। बता दें कि पुलिस द्वारा न्याय न मिलने से खफा एक एनआरआई महिला ने पंद्रह अगस्त को सीएम आवास के समक्ष आत्म हत्या करने की धमकी दी थी। उस दिन सीएम आवास के बाहर खुफिया व चंडीगढ़ पुलिस की कड़ी सुरक्षा थी। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया था।
सुखबीर दे इस्तीफा,सरकार को बने रहने का हक नहीं : जाखड़
युवती द्वारा आत्म हत्या करने के प्रयास से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। विपक्ष के नेता सुनील जाखड़ ने इस घटना के लिये उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व गठबंधन सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफे की मांग की है। अपने सरकारी आवास पर पत्रकारवार्ता दौरान जाखड़ ने कहा कि इस घटना से सुखबीर बादल के युवाओं को रोजगार देने और मुख्यमंत्री के संगत दर्शन करने के दावों की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार के लिये कलंकित घटना है और ऐसे में सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। सुखबीर ने चुनाव से पहले हरेक साल दो लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था और ऐसे में सरकार के दावो की पोल खुल गई है। उधर इस बारे मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने कोई टिपणी नहीं की। परन्तु सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और घटना से समय मुख्यमंत्री घर पर नहीं थे।
No comments:
Post a Comment