Thursday, 27 February 2014

सवा सौ पंचायतों ने किया गांव में शराब का ठेका खोलने का विरोध

ठेका शराब न बाबा न

एक्साइज वि•ााग ने लेना है अंतिम फैसला
46 पंचायतों का सुना वि•ााग ने पक्ष
चंडीगढ़ : जय सिंह छिब्बर
प्रदेश की सवा सौ पंचायतों ने गांवों में शराब के ठेके खोलने का सख्त विरोध किया है। स•ाी पंचायतों ने प्रस्ताव पारित कर एक्साइज वि•ााग के पास अपना विरोध दर्ज करवा दिया है। यह पहली बार है कि प्रदेश की इतनी पंचायतों ने शराब के ठेके खोलने का विरोध दर्ज करवाया है। सबसे अहम बात यह है कि ठेके खोलने का विरोध करने वाली पंचायतों में स्वर्गीय मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामलें में उम्र कैद की सजा •ाुगत रहे आरोपी जगतार सिंह हवारा की पंचायत •ाी शामिल है। वि•ााग के पास पहुंचे प्रस्ताव में जिला रोपड़ से चार,मोहाली व लुधियाना से तीन,फतेहगढ़ साहिब से दो,मानसा से तीन,बठिंडा से तीन,जालंधर,होशियारपुर,नवाशहर,कपूरथला,अमृतसर ,गुरदासपुर,मोगा जिलों से एक एक,फिरोजपुर से दो,पटियाला से सात,बरनाला से बारह और संगरूर जिले से 79 पंचायतों ने विरोध दर्ज जताया है। सूत्रों के अनुसार एक्साइज वि•ााग के कमिशनर द्वारा 46 पंचायतों का पक्ष सुन लिया गया है और शेष पंचायतों को शुक्रवार को बुलाया गया है। स•ाी पंचायतों का पक्ष सुनने के बाद ही वि•ााग द्वारा अंतिम फैसला लिया जाएगा।
जिला रोपड़ में से तीन पंचायते नंगल ब्लाक से संबंधित है। इनमें आनंदपुर साहिब ब्लाक की गांव खेड़ाबाग व नंगल ब्लाक की स्वामीपुर,पींघबड़ी व घनारू शामिल है। इसी तरह मोहाली की गांव नडियाली,कंबाला व ज्यूली शामिल है। जबकि लुधियाना के गांव डल्ला,जोधा व मोही और फतेहगढ़ साहिब से खमाणौ ब्लाक के गांव हवारा कलां तथा अमलोह ब्लाक के गांव दनघेड़ी की पंचायत शामिल है। मानसा जिले से सरदूलगढ़ ब्लाक के कोटड़ा व बुढलाड़ा ब्लाक की कुलाणा व मानसा ब्लाक की कल्लों पंचायत ने विरोध दर्ज जताया है। इसी तरह हरसिमरत कौर बादल के हलके बठिंडा जिले से गांव •ोखड़ा,बहमन दीवाना व लहरा धूरकोट ने विरोध जताया है।जबकि जालंधर से गांव जफल झिंगड़,होशियारपुर की गांव औलीया,नवाशहर की मुजफरपुर,कपूरथला की बालू,अमृतसर की चौक मैहता,गुरदासपुर की बरनाला तथा मोगा की चीदा की पंचायत ने विरोध किया है। इसी तरह जिला फिरोजपुर से गांव साधूवाला,सेखवां और शाही शहर पटियाला से गांव कादराबाद,गाजीपुर,ननानसूं,काहनगढ़ •ाूतना,चहल,चलहेड़ी व गांव पिप्पल की पंचायत ने विरोध जताया है। इसी तरह संगरूर जिले से गांव आलमपुर,निहालगढ़,खोखर कलां,चंगालीवाला,कांझला,मोमनाबाद,पलासौर,बीबड़,गोबिंदगड़ जेजीया,कादर नगर उर्फ मुनशीवाला,कोटला लहिल,हरीगढ़,राजोमाजरा,काहनगढ़,अंधेड़ी,बीबड़ी,•ोजेवाली,कोटड़ा अमरू,मानमाजरा,खेड़ीकलां,फतेहगढ़,सलेमगढ़,रंगीया,ईशपुर,मुबारकपुर,नत्त,रूड़की खुर्द,हमीरगढ़,बड़ी,•ारथल,मीमसा,गोबिंदपुरा,रसूलपुरा,पेधनीकला,कणकवाल •ांगूआ,हंबलवास जखेपल,रोडेवाला,काला बूला,बुकणवाल,करोंदा,धांद्रा,झनेर,•ौणी कलां,ईना बाजवा,फतेहगढ़ झन्ना,खिलरीया,मनियाणा,रामनगर छन्ना,माहमदपुर,चांगली,अलीपुर खालसा,दीदारगढ़,सिंकदरपुरा,रामगढ़ संधुआ,कहेरू,बेड़हाईकला,खेड़ी खुर्द,•ाुमसी,कड़ियाल,मटरा,बुर्ज बघेल सिंह वाला,सरोद,तेग बहादुर नगर,लहल कला,बटूहा,राये धराना,धर्मगढ़ छन्ना,घनौड़ जट्टा,धीरो माजरा,नरायणगढ़,नारीके,गुर्थ,•ाववान,माणकी,बासी अर्क,जाती माजरा,•ाूतगढ़,•ाूटाल कला और गांव जखेपलवास की पंचायत ने विरोध में प्रस्ताव पारित किया है। इसी तरह बरनाला जिले में से गांव पंडौरी,नंगल,छापा,कट्टू,नानकपुर धौला,रामगढ़,गुमटी,सहौर,हमीदी,फ ीनीवाल कलां,जोधपुर व पखो कैंचीया की पंचायत ने गांव में ठेका खोलने का विरोध किया है।
वित्त मंत्री ढींडसा के जिले में सबसे अधिक विरोध
गांव में शराब का ठेका खोलने का विरोध करने वालों में सबसे अधिक पंचायतें प्रदेश के वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा के गृह जिले संगरूर से संबंधित है। जिले की 79 पंचायतों ने विरोध में प्रस्ताव पारित किया है।

Saturday, 22 February 2014

शशीकांत ने की राजनीति से तोबा

,आप से दिया इस्तीफा
चंडीगढ : जय सिंह छिब्बर
पूर्व एडीजीपी (जेल) शशी कांत का थोड़े दिनों में राजनीति से चाह उतर गया है। उन्होंने आज देर शाम आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और •ाविष्य में राजनीति से तोबा कर ली है। शशि कांत ने बताया कि आप किसानों व नशे के मुद्दे को उठाने के लिये फेल साबित हुई है। उन्होंने बीते कल अमृतसर में एक किसान की हुई मौत के बारे पार्टी को आवाज उठाने व अपनी प्रतिक्रिया देने को कहा था। पार्टी ने कोई रिएकशन नहीं लिया। इससे अलावा उन्होंने बठिंडा से हरसिमरत कौर के मुकाबले कुछ माह पूर्व एक अकाली नेता द्वारा एक महिला को सरेआम पीटा था,को चुनाव मैदान में उतारने का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं ने उनकी बातों को गं•ाीरता से नहीं लिया। इसलिये उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के नेता जोगिंदर यादव को •ोज दिया है। उन्होंने राजनीति से तोबा करने की बात कही है।