दंगों पर राजनीति कर रहा है अकाली दल
चंडीगढ़ : जय सिंह छिब्बर
सुप्रीम कोर्ट के प्रसिद्ध वकील व आम आदमी पार्टी के नेता एचएस फूलका ने अकाली दल की लीडरशिप पर 84 कत्लेआम पर राजनीति करने तथा कुछ अकाली नेताओं पर गवाहों को मुकराने का आरोप लगाया है। फूलका का कहना है कि वर्षों से अकाली दल इस मुद्दे को लेकर धरने प्रदर्शन करता रहा है,अब केंद्र में नरिंदर मोदी के नेतृत्व सरकार को चार माह गुजर चुके है किन्तु अकाली दल ने चुप्पी साध रखी है। जिससे लगता है कि अकाली दल ने सिर्फ इस मुद्दे पर राजनीति से अलावा कुछ नहीं किया। फूलका ने कहा कि उन्हें 2007 में लिखी अपनी पुस्तक में •ाी इसका जिक्र किया था कि अकाली दल इस मामलें में राजनीति ला•ा लेने का ज्यादा इच्छुक है।
मंगलवार को प्रेसवार्ता दौरान फूलका ने कहा कि एक नवंबर 1984 को हुए सिख कत्लेआम के तीस साल होने वाले है और कत्लेआम के मुख्य आरोपी सजण कुमार व जगदीश टाइटलर इत्यादि के खिलाफ नगलोई पुलिस स्टेशन में चार सिखों को मारने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। मामलें की लंबी जांच के बाद 8 अप्रैल 1992 को चार्जशीट तैयार हो गई थी,परन्तु आज तक चार्जशीट अदालत में पेश नहीं हो सकी। उन्होंने दुख जाहिर करते हुए कहा कि अकाली दल ने चार्जशीट पेश करने को लेकर दिल्ली में अनेक बार धरना प्रदर्शन किया परन्तु अब केंद्र में नरिंदर मोदी की सरकार आने पर अकाली दल खासकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने चुप्पी साध रखी है। जबकि दिल्ली में आप की कुछ दिनों की सरकार दौरान अरविंद केजरीवाल ने स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (सिट) गठित कर दी थी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जनरल अटार्नी जो पहले नरिंदर मोदी का निजी वकील रहा है,वह •ाी सजण कुमार व जगदीश टाइटलर के मामलें में पेश होता रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात दंगों के मामलें को खत्म करने के लिये 84 दंगों की •ाी बली दी जाएगी। उन्होंने सुखबीर बादल को चिट्ठी लिखकर एक नवंबर तक मोदी सरकार पर दबाव डालकर अदालत में चार्जशीट दायर करवाने की मांग की है। यदि शिअद प्रधान ऐसा नहीं करते तो वह (फूलका) अकाली दल का समर्थन देने वाली समूह राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों को शिअद को समर्थन न देने की अपील करेगा और देश में एक मुहिम चलाई जाएगी। फूलका ने दावा किया कि दिल्ली के कई अकाली नेताओं ने खुद गवाहों को मुकरने के लिये अहम •ाूमिका नि•ााई। उन्होंने कहा कि मामलें को लटकाना आरोपियों को फायदा पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में यूपीए सरकार से •ाी बुरे हालात बने हुए है। उन्होंने कहा कि इस मामलें को लेकर कुछ माह पहले केंद्रीय कानूनी मंत्री तथा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को •ाी चिट्ठी लिखी है क्योंकि जत्थेदार साहिबान ने अकाली दल के माध्यम से केस लड़ने का •ारोसा देकर उनका संघर्ष खत्म करवाया था।
No comments:
Post a Comment