जेलो में विचाराधीन कैदियों की संख्या अधिक
31 विदेशी कैदी भी है जेलों में बंद
चंडीगढ़ : जय सिंह छिब्बर
प्रदेश की अधिकांश जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रह रहे है। प्रदेश की पांच जेलों को छोडक़र शेष जेलों में बंद इन कैदियों में सबसे अधिक संख्या विचाराधीन कैदियों की है। सबसे अहम बात यह है कि रिवाड़ी जेल में 30 कैदियों को रखने की क्षमता है जहां 92 कैदी बंद है। इसी तरह 31 विदेशी कैदी जिनमें एक महिला भी शामिल है,हरियाणा की जेलों में बंद है। लगभग सभी जेलों में क्षमता से दो गुणा अधिक कैदी रखे हुए है। जिसके चलते कैदियों में आपसी भिंडत होना आम बात बन गई है। हालांकि सरकार को नई जेलों का निर्माण होने से कैदियों की संख्या कम होने की उम्मीद बनी हुई है।
जेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा में कुल 19 जेल है। जिनमें तीन सेंट्रल जेल अंबाला,हिसार (एक) व हिसार (दो) और 16 जिला जेल है। इनमें 16647 कैदियों को रखने की क्षमता है। परन्तु इन दिनों जेलों में 18317 से अधिक कैदी रहने को मजबूर है। इन कैदियों में 17501 पुरष व 816 के करीब महिला कैदी शामिल है। सबसे अहम बात यह है कि जेलों में अंडर ट्रायल कैदियों की संख्या 10790 है जिनमें 10325 पुरूष व 465 महिला कैदी शामिल है। जेल विभाग के अधिकारियों का मानना है कि विचाराधीन कैदियों के कारण ही जेलों में क्षमता से अधिक कैदी है। उनका कहना है कि अपराध बढऩे एवं अदालतों में मामलें लंबित होने कारण बहुत से कैदियों को जमानत नहीं मिल पाती। यही नहीं कई कैदियों की कोई जमानत तक लेने को भी तैयार नहीं होता। जिस कारण उन्हें छोड़ा नहीं जा सकता।
यह जेलों की मौजूदा स्थिति--------
जानकारी अनुसार अंबाला जेल में 1228,हिसार 1020,सेंट्रल जेल हिसार (दो) 355,रोहतक 1300,करनाल 2434,गडग़ाव 2412, भिवानी 561, सिरास 567, सोनीपत 363, जींद 400, कुरूक्षेत्र 466, नरनौल 299, रिवाड़ी 30,कैथल 383, फरीदाबाद 2500,यमुनानगर 1200,पलवल 40,पानीपत 35 और झज्जर जेल में 1074 कैदियों को रखने की क्षमता है। परन्तु अंबाला जेल में 1254,हिसार में 1658,हिसार (दो) 321,रोहतक 1410,करनाल 2245,गडग़ाव 2244, भिवानी 1175, सिरसा 923, सोनीपत 875, जींद 740, कुरूक्षेत्र 544,नरनौल 655, रिवाड़ी 92, कैथल 470, फरीदबाद 1983, यमुनानगर 827, पलवल 41, पानीपत 44 औरल झज्जर में 816 कैदी बंद है।
विदेशी कैदियों की यह है संख्या -----
जानकारी अनुसार अंबाला में 8,करनाल में 3,गडग़ाव में 16,फरीदाबाद में 3 और भिवानी जेल में एक महिला विदेशी कैदी बंद है।
नई जेल बढऩे से मिलेगी राहत :एडीजीपी------
एडीजीपी जेल केके मिश्रा का कहना है कि नई जेलों का निर्माण होने से सब कुछ ठीक हो जाएगा। मिश्रा मुताबिक पानीपत व रेवाड़ी जिले में जेल के निर्माण का काम चल रहा है। पलवल में जमीन एक्वायर हो चुकी है जबकि फतेहबाद में जमीन एक्वायर का काम चल रहा है इसके अलावा पंचकूला व मेवात में भी जेल बनाने की प्रक्रिया विचाराधीन है।
No comments:
Post a Comment