ट्रांसपोर्ट वि•ााग ने खरीदनी है 305 लैलेंड बसें
चंडीगढ़ : जय सिंह छिब्बर
ऋण न मिलने की वजह से ट्रांसपोर्ट वि•ााग पंजाब का 305 नई बसें खरीदने का काम बीच में लटक गया है। वित्तीय घाटे से जूझ रही पंजाब सरकार ने ट्रांसपोर्ट वि•ााग को ऋण लेकर नई बसें खरीदने की हरी झंडी दे रखी है। परन्तु बैंक के बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक न होने कारण वि•ााग को ऋण नहीं मिला। वि•ााग के अधिकारियों को इस महीने के बीच कर्जा मिलने की उम्मीद है। जैसे ही कोआप्रेटिव बैंक कर्जा राशि मंजूर कर देता है वि•ााग की ओर से लैलेंड बसें खरीदनी शुरू कर देगा। बता दें कि पहली बार पंजाब रोडवेज की बसों को हरियाणा रोडवेज की ओर से चासी लगवाई जाएगी। वि•ााग के अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा रोडवेज की बसों की बाडी देश •ार में नंबर एक पर मानी जाती है।
जानकारी के अनुसार वित्त मंत्रालय ने परिवहन वि•ााग को अपने स्तर पर ऋण के जरिये बसें खरीद करने को कुछ माह पहले हरी झंडी दे दी थी। सूत्रों के अनुसार पहले वि•ााग द्वारा 265 साधारण और 25 एचवीएस बसें खरीदने का फैसला लिया था। परन्तु एचवीएस बसों का रिसपांस बेहतर न मिलने की वजह और वि•ााग के एक अधिकारी द्वारा एचवीएस (एसी) बसें खरीदने से मना करने पर वि•ााग ने साधारण बसें खरीदने का फैसला लिया था। जिसके चलते 305 लेलैंड कंपनी की बसें खरीदी जानी है। अधिकारियों को नवंबर में बसें सड़को पर दौड़ने की उम्मीद थी परन्तु वि•ाागी कारवाई और ऋण में देरी होने के कारण यह मामला बीच में लटक गया है।
11.25 लाख की पड़ेगी एक बस
जानकारी अनुसार वर्ष 2012 में पीआरटीसी द्वारा 12.50 लाख रुपये के हिसाब से बस खरीद की थी और इस साल पंजाब परिवहन वि•ााग 11.25 लाख रुपये के हिसाब से बस खरीद कर रहा है। ऐसे में वि•ााग को लाखों रुपये का फायदा हुआ है। वि•ााग के अधिकारियों का मानना है कि पिछले सालों के मुकाबले चासी के रेट में काफी बढ़ोतरी हुई है। फिर •ाी वि•ााग द्वारा कंपनी पर पूरा दबाव डालकर बसें खरीदी जा रही है। जानकारी के अनुसार इस वक्त रोडवेज के अठराह डिपों में पनबस की 1607 के करीब बसें है और नई बसें शामिल होने के इनकी संख्या 1900 से अधिक हो जाएगी।
ऋण मिलने पर खरीदी जाएगी बसें : डायरेक्टर
ट्रांसपोर्ट वि•ााग के डायरेक्टर मलविंदर सिंह जग्गी ने बताया कि ऋण मिलने में देरी कारण बसें खरीद करने में देरी हुई है। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी के आसपास कोआप्रेटिव बैंक के बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक होगी। जिसमें ऋण को लेकर विचार विमर्श होगा। जग्गी के अनुसार ऋण मिलते ही नई बसें खरीदी जाएगी।
No comments:
Post a Comment