अदालत के आदेश पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
चंडीगढ़ : जय सिंह छिब्बर
राजस्व रिकार्ड से छेड़छाड़ कर विधवा की 14 मरले जमीन हथियाने के आरोप में पुलिस ने तख्त दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ की पत्नी सुखदेव कौर,•ााणजा जसपाल सिंह पटवारी,नायब तहसीलदार,कानूगों सहित 14 व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी,रिकार्ड़ से छेड़छाड़ करने और साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया है। तलवंडी साबो पुलिस स्टेशन में पुलिस ने यह केस सब डिवीजनल ज्यूडिश्यिल मजिस्ट्रेट तलवंडी साबो के आदेश पर किया है। बता दें कि पीड़ित विधवा बीते कई सालों से न्याय लेने के लिये पुलिस के पास गुहार लगा रही थी परन्तु पुलिस ने जत्थेदार नंदगढ़ के असर रसूख के चलते आरोपियों के खिलाफ कोई उचित कारवाई नहीं की थी।
विधवा अमरजीत कौर पत्नी तेजा सिंह निवासी तलवंडी साबो ने सब डिवीजनल ज्यूडिश्यिल मजिस्ट्रेट तलवंडी साबो की अदालत में पटिशन दायर की थी कि जसपाल सिंह पटवारी जो कि जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ का •ााणजा है,बतौर पटवारी तलवंडी साबो में कार्यरत है और इन्होंने एक पार्टी बना रखी है। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर मुताबिक करीब 42 वर्ष पूर्व ज्ञान सिंह ने अपनी 2 कनाल 16 मरले जमीन में से एक कनाल चार मरले जमीन गुरदेव सिंह व हरनेक सिंह इत्यादि को बेच दी थी और ज्ञान सिंह के पास एक कनाल 12 मरले जमीन बची थी। परन्तु राजस्व रिकार्ड में उसकी मलकीयत 15 मरले दिखाई जा रही थी। इसमें से 14 मरले जमीन अमरजीत कौर ने खरीद ली थी और वर्ष 1977-78 की जमाबंदी में इंतकाल •ाी दर्ज हो गया था और अमरजीत कौर का इस •ाूमि पर कब्जा था। ज्ञान सिंह की मौत से करीब दस साल बाद विरातस का इंतकाल शीला देवी विधवा सुरजीत सिंह,कृष्णा देवी,वीरपाल कौर,परमजीत कौर,दर्शना देवी,सतीश कुमार,अंजु बाला (स•ाी ज्ञान सिंह के आश्रित) के हक में मंजूर हो गया था। इसके बाद जत्थेदार के •ााणजा पटवारी जसपाल सिंह ने दूसरे आरोपियों से साठगांठ कर सुखदेव कौर पत्नी जत्थेदार बलवंत सिंह नंदगढ़ और रजिंदर सिंह पुत्र गुरतेज सिंह निवासी तलवंडी साबो को ला•ा पहुंचाने के लिये जाली रिकार्ड तैयार कर तीन अलग अलग रजिस्ट्री करवाई। राजस्व रिकार्ड अनुसार 28 जून 2012,10 जुलाई 2012 और 3 अगस्त 2013 को अलग अलग बैनामा किया गया। जबकि असल रिकार्ड में उनका केवल 3.5 मरला •ाूमि बनती थी। शिकायतकर्ता मुताबिक आरोपियों ने उसकी •ाूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ित ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और आरोपियों ने अदालत के आदेश की परवाह न करते हुए •ाूमि पर कब्जा करने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उस वक्त राजिंदर सिंह के खिलाफ 107/151 के तहत कारवाई की परन्तु दूसरे आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। बार बार न्याय की गुहार लगाने पर पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की। आखिर पीड़ित ने आरोपियों खिलाफ केस दर्ज करने के लिये अदालत में पटीशन दायर की। सब डिवीजनल तलवंडी साबो ने 27 जनवरी को पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिये।
यह है आरोपी
पुलिस ने पटवारी जसपाल सिंह,सुखदेव कौर पत्नी बलवंत सिंह नंदगढ़,वीरपाल कौर पत्नी सुरजीत सिंह,शीला देवी पत्नी ज्ञान सिंह,सुरजीत सिंह व सतीश कुमार पुत्र ज्ञान सिंह,कृष्णा रानी,परमजीत कौर पुत्री ज्ञान सिंह,वीरपाल कौर पत्नी मंजीत सिंह,दर्शना देवी निवासी करनपुर,अंजू रानी निवासी धनौला मंडी,राजिंदर सिंह तलवंडी साबो,नायब तहसीलदार सतवंत सिंह ढिल्लों,कानूगो इंद्र सिंह के खिलाफ •ाारतीय दंडावली की धारा 420,465,467,468,471,408,506,120 बी,149 के तहत केस दर्ज किया है।
No comments:
Post a Comment