Saturday, 17 May 2014

मालवा में आम आदमी दोआबा में कांग्रेस,माझा में अकाली दल का दबदबा


गुरदासपुर  हलके में कांग्रेस स•ाी विस हलको में हारी
चंडीगढ़ : जय सिंह छिब्बर
बेशक अकाली •ााजपा गठबंधन को लोक स•ाा चुनाव में छह सीटों पर बढ़त मिली है,परन्तु यदि मतदाताओं के रूझान को देखा जाए तो प्रदेश की कुल 117 विधान स•ाा सीटों में से 45 विस क्षेत्र में गठबंधन को बढ़त मिली है। जबकि 37 हलकों में कांग्रेस और 33 हलकों में आम आदमी पार्टी ने अपनी विजयी बढ़त बनाकर राजनीतिक दिग्गजों को सोचने के लिये मजबूर कर दिया है। लुधियाना शहर के दो विस क्षेत्रों में बैंस बंधुओं का दबदबा रहा है। चार रिजर्व सीटों में से दो सीटों पर मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी के हक में फतवा दिया है जबकि एक •ााजपा व एक कांग्रेस के हिस्से आई है। रिजर्व हलको में शिअद का बड़ा नुक्सान हुआ है।
पंजाब के दोआबा क्षेत्र में कांग्रेस अपनी पकड़ मजबूत करने में कामयाब रही है, जबकि माझा में कांग्रेस अकाली दल के वोट बैंक में सेंध लगाने में कामयाब रही है। इसी तरह मालवा व पुआध के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी अपनी अच्छी पैंठ बनाने में कामयाब रही है। यदि प्रदेश में वोटरों के रूजान का लेखाजोखा किया जाए तो गुरदासपुर लोक स•ाा क्षेत्र ही एक हलका बना है ,जहां स•ाी विधान स•ाा हलको में कांग्रेस की बुरी हार हुई है। दिलचस्प बात यह है कि गुरदासपुर हलके में कांग्रेस के पांच,•ााजपा के तीन व शिअद का एक विधायक है। प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की धर्मपत्नी चरनजीत कौर बाजवा के हलका कादिया में •ाी बाजवा को हार का मूंह देखना पड़ा है। इसी तरह अमृतसर में शिअद मजीठा में अपनी बढ़त को कायम रखने के साथ विधायक सुखविंदर सुरकारिया के हलके में सेंध लगाने में कामयाब रहा। जबकि सात विस हलकों में कांग्रेस की बढ़त रही है। इसी तरह खडूर साहिब में पड़ते स•ाी विस हलको में शिअद ने अपनी बढ़त बनाई है। दोआबा क्षेत्र में जालंधर,होशिआरपुर व आनंदपुर साहिब लोक स•ाा क्षेत्र में पड़ते विस क्षेत्रों में शिअद को क्रमश दो,पांच एवं दो विस हलकों में बढ़त मिली है ,जबकि 14 विधान स•ाा हलको में कांग्रेस और चार में आम आदमी पार्टी ने विजयी बढ़त बनाई है। शिअद प्रत्याशी पवन कुमार टीनू अपने विस क्षेत्र आदमपुर से •ाी कांग्रेस से मात खा गये है।
आनंदपुर साहिब लोक स•ाा क्षेत्र में पड़ते चार विस हलके जिनमें चमकौर साहिब ,मोहाली,बंगा व नवाशहर में आप के प्रत्याशी हिम्मत सिंह शेरगिल ने जीत दर्ज करवाई है। दिलचस्प बात यह है कि इस हलके में शिअद को खरड़ व आनंदपुर साहिब हलके में ही लीड मिली है,इसके बावजूद शिअद प्रत्याशी प्रेम सिंह चंदुमाजरा अपनी इज्जत बनाने में कामयाब हो सका है। लुधियाना में पड़ते चार विस हलको में आप,तीन में कांग्रेस और दो हलको में सिमरजीत सिंह बैंस को लीड मिली है। हैरानी की बात है कि शिअद के प्रत्याशी मनप्रीत सिंह इयाली अपने दाखा विस क्षेत्र में •ाी आपके एचएस फूलका से मात खा गये है। इसी तरह फतेहगढ़ साहिब में पड़ते छह विस हलको में आप,दो में कांग्रेस और एक (साहनेवाल) में शिअद को लीड मिली है। इसी तरह फरीदकोट में आप सात सीटों पर बिजयी बढ़त बनाने में कामयाब रही है। मालवा क्षेत्र में पड़ते पटियाला व संगरूर जिले में आम आदमी पार्टी अच्छा खासा प्र•ााव छोड़ने में कामयाब रही है, संगरूर के आठ विस हलको और पटियाला के चार विस हलको में आम आदमी पार्टी को अच्छी लीड मिली है। संगरूर में शिअद प्रत्याशी सुखदेव सिंह ढींडसा को पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर •ाट्ठल के हलका लहरा में लीड मिली है और वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा के हलके में वह बुरी तरह पराजित हुए है। जबकि शेष आठ हलको में आप का जादू चला है। इसी तरह पटियाला में शिअद को दो,कांग्रेस को तीन व आप को चार सीटों पर बढ़त मिली है। इसी तरह
फिरोजपुर के पांच विस हलको में अकाली दल व चार में कांग्रेस को लीड मिली है। जबकि बठिंडा में शिअद को छह व कांग्रेस को तीन विस हलको में लीड मिली है।
कुल मिलाकर अकाली •ााजपा गठबंधन की कार्यशैली पर मतदाताओं ने सवालिया निशान लगा दिया है और आगामी 2017 में होने वाले विधान स•ाा हलको में पंजाब के सियासी समीकरण बदलने की सं•ाावना उजागर हो गई है।

No comments:

Post a Comment