तीनों पार्टियों की मंथन मीटिंग में ‘आप’की हुई चर्चा
चंडीगढ़ : जय सिंह छिब्बर
पंजाब में लोक स•ाा की चार सीटों पर ‘आप’ के प्रत्याशियों के विजयी होने से राजनीतिज्ञ पार्टियों में हड़कंप मचा हुआ है। हार के बाद अकाली दल,•ाारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस द्वारा शुरू किये गये मंथन में पार्टी नेता आप की चर्चा किये बगैर नहीं रह सके। जहां कांग्रेस प्रदेश में पार्टी की शर्मनाक हार के लिये हार का ठीकरा ‘आप’ के सिर फोड़ रही है। वहीं अकाली दल व •ााजपा द्वारा की गई मीटिंग में •ाी नेताओं ने आप के जादू की बात पर चर्चा की है।
बता दें कि प्रदेश की तेरह सीटों पर आप के प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े थे। चार सीटों संगरूर,फरीदकोट,फतेहगढ़ साहिब व पटियाला से आपके प्रत्याशी जीत दर्ज करवाने में कामयाब रहे है। जबकि लुधियाना,आनंदपुर साहिब,जालंधर में पार्टी के प्रत्याशियों को काफी अच्छा वोट प्राप्त हुआ है। आंकड़े बताते है कि प्रदेश में आपको साढे 24 फीसदी वोट मिली है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी पार्टी को इतना वोट मिलने से स•ाी पार्टियों में हड़कंप मचा हुआ है।
अकाली दल की ओर से हार के कारणों का पता लगाने के लिये जहां पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह,महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल व सेवा सिंह सेखवा के अधारित कमेटी गठित की है। वहीं शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल की ओर से तीन दिन पार्टी के स•ाी नेताओं से जिलावार मीटिंग कर जायजा लिया है। इसी तरह •ााजपा की ओर से वरिष्ठ नेता बलराम जी दास टंडन की अगुवाई में सात सदस्य कमेटी गठित की है। दूसरी तरफ कांग्रेस द्वारा हिमाचल प्रदेश के मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल की अगुवाई में छह सदस्यीय कमेटी गठित की है। तीनों पार्टियों की कमेटियों द्वारा मीटिंगों का सिलसिला शुरू कर पार्टी नेताओं,प्रत्यार्शियों से बातचीत की गई। सबसे अधिक चर्चा कांग्रेस की मंथन बैठक में हुई है। प्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि पहली बार उदय हुई पार्टी 24 प्रतिशत वोट ले गई है। जबकि एंटी इन्कम्बेंसी,ड्रग्स,प्रापर्टी टैक्स इत्यादि मुद्दे कांग्रेस ने उठाये थे और इन मुद्दों को आप ने •ाी उठाया और चुनाव में यह मुद्दा •ाी बने। इसके बावजूद आप का वोट बैंक बढ़ा और कांग्रेस का कम हुआ। जबकि •ााजपा को तीन में से दो सीटें पर जीत हासिल हुई है,परन्तु •ााजपा को अमृतसर में हुई हार का गम नहीं •ाूल रहा। •ााजपा के प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा तो अब प्रदेश में नशा तस्करी का व्यापार सरकारी सरपरस्ती के बिना न होने की बात कहने लगे है। इसी तरह •ााजपा की कोर कमेटी की बैठक में •ाी नशा,प्रापर्टी टैक्स,अवैध कालोनियों को रेगुलर करने के नाम पर मोटी फीस वसूलने का मुद्दा •ाी उठा। अकाली दल की मीटिंग में •ाी ज्यादातर नेताओं ने ड्रग व आप के प्र•ााव की बात कही। कुल मिलाकर आप के प्र•ााव से स•ाी पार्टियों में हड़Þकंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि सतारूढ़ आप से मुकाबला करने के लिये •ाविष्य में क्या रणनीति अपनाते है।
तीनों पार्टियों की मंथन मीटिंग में ‘आप’की हुई चर्चा
ReplyDelete